मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। उसके अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। रोहित शर्मा की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह तीसरी हार है और वह अंक तालिका में नौवें पायदान पर है।
सनराइजर्स के बल्लेबाज फेल
सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए।
अब्दुल समद से आखिरी ओवरों में टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंद पर नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली। मुंबई की बात करें तो उसके सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने बनाए। ग्रीन ने 40 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन ने मुंबई फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित करते हुए आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने एक विकेट भी लिया। ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ईशान किशन ने 31 गेंद पर 38 और तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 28 और टिम डेविड ने 11 गेंद पर 16 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसेन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।रोहित शर्मा ने अपनी छोटी पारी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने आईपीएल में अपने छह हजार रन पूरे कर लिए। रोहित के आईपीएल के 232 मैचों में 6014 रन हो गए। रोहित शर्मा छह हजार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में खुद को शामिल कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने 228 मैच में 6844 रन बनाए हैं। शिखर धवन के 210 मैच में 6477 और डेविड वॉर्नर के 167 मैच में 6109 रन हैं।