मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की है। मुंबई को दो मैच में हार के बाद जीत नसीब हुई है। वहीं, दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।

दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। अब दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है।

Related posts

Leave a Comment