चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने रोहित शर्मा की टीम से मिली पिछली हार का बदला ले लिया। 2022 में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे। पहले मैच में चेन्नई को जीत मिली थी और दूसरे मुकाबले में मुंबई जीती थी। धोनी की सेना ने इस बार हिसाब चुकता कर लिया।चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी।रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।
Related posts
-
आखिरकार आरसीबी को घर पर नसीब हुई जीत, राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से दी मात
आईपीएल 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम... -
Gautam Gambhir को जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने भेजा ईमेल
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनको जान... -
पहलगाम अटैक पर आया पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर का रिएक्शन, कहा- मुझे भी गोली मार दें…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आंतकवादियों...