फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मुंबई वापस लौट रही थी। वह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राशा के साथ स्पॉट की गई। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। उनकी तस्वीरें और फोटोस कई पैपराजी ने शेयर की है।एक वीडियो में रवीना को एक फैन को कहते हुए देखा जा सकता है कि वह उनकी बेटी को धक्का न दें। इसके पहले उन्होंने फोटोग्राफर से कहा कि जल्दी पार्टी भी होगी। इस बीच अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में एक आदमी उनकी बेटी राशा को धक्का देता नजर आ रहा है। जैसे ही रवीना की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने कहा, ‘ध्यान से, आप धक्का मत दीजिए भाई साहब। बच्चों को धक्का मत दीजिए।’इस घटना से पहले रवीना टंडन ने मीडिया से कहा कि उन्हें पद्मश्री पाकर काफी सम्मानित महसूस हो रहा है। एक मीडिया के कर्मचारी ने उनके गजरे की सराहना भी की। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी अवसर मिलता है, वह गजरा जरूर पहनती है। रवीना टंडन को भारत के चौथे पद्म पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार दिया हैं। रवीना टंडन फिल्म एक्ट्रेस है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। उन्होंने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...