सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने इस बार एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। गोलीबारी में सात लोगों की मौत हुई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट सोमवार को लक्षद्वीप के अयोग्य सांसद (एनसीपी) मोहम्मद फैजल पीपी की सदस्यता बहाली में लोकसभा सचिवालय से की जा रही देरी के खिलाफ याचिका पर 28 मार्च को विचार करने पर सहमत हो गया।
सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने बताया कि दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकांश तीर्थ यात्री हैं, जो पवित्र रमजान महीने में उमरा (इस्लाम धर्म में एक तरह की पूजा) करने के लिए मक्का शहर जा रहे थे।