प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर क्षेत्र के डांडी पूरे झलिहन गांव के डा. ज्ञानेश पाण्डेय ने लोक सेवा आयोग द्वारा असिटेंट प्रोफेसर के चयन मे सफलता लेकर ग्रामीण प्रतिभा का परचम लहराया है। गांव के पूर्व सूबेदार चंद्रभाल पाण्डेय के पुत्र ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे यह उपलब्धि हासिल की। डा. ज्ञानेश ने सफलता का श्रेय पिता चंद्रभाल पाण्डेय तथा मां गीता देवी को दिया। सफलता पर गांव के राकेश पाण्डेय, रमेश पाण्डेय एडवोकेट, संजय शुक्ल, कैप्टन अष्टभुजा प्रसाद त्रिपाठी, प्रधान अनिल तिवारी, कृष्णदेव शुक्ल, श्यामशंकर पाण्डेय, बलराम पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, अनिल तिवारी आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार करते दिखे।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...