यहां इकट्ठा होने जा रहीं राज कुंद्रा की पुरानी सहेलियां

सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करके चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री गहना वशिष्ठ अब अपने शो ‘बी बोल्ड विद गहना’ के जरिए पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े लोगों लोगों की जिंदगियों में झांकने जा रही हैं। इस शो का खास मकसद है राज कुंद्रा और उनकी कथित पोर्न साइट हॉटशॉट्स ऐप से जुड़े राज खोलना। इसके अलावा गहना वशिष्ठ अपने चैट शो ‘सेक्स टॉक विद गहना’ के माध्यम से पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के अनुभव भी शेयर करेंगी कि पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ने के पीछे उसकी क्या मंशा थी।अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड तस्वीरों को शेयर करके खूब चर्चा में रहती है। पोर्न फिल्मों की शूटिंग के दौरान लगे आरोपों के मामले में गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। गहना वशिष्ठ अब अपने शो ‘बी बोल्ड विद गहना’ में पोर्न फिल्मों के मामले में ही गिरफ्तार हो चुके शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का राज खोलेंगी। इस शो में वह उन भारतीय पोर्न स्टार्स के भी इंटरव्यू करती नजर आएंगी जो राज कुंद्रा के साथ काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस ने 6 फरवरी 2021 को पोर्न वीडियो शूट करने और एक वेबसाइट पर अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।जानकारी के मुताबिक चैट शो ‘सेक्स टॉक विद गहना’ में के लिए अब खुशी मुखर्जी, आयुषी भौमिक, राजसी वर्मा, शरण्या जीत कौर, सपना ठाकुर, आयुषी जायसवाल, पीहू शर्मा और एडल्ट ओटीटी की दुनिया से जुड़े कई कलाकारों के शो शूट भी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में चिरमिरी की रहने वाली गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर साइंस से डिप्लोमा करने के बाद गहना वशिष्ठ ने बॉलीवुड में ‘प्यार में ऐसा होता है’, ‘फिल्मी दुनिया’, ‘लखनवी इश्क’ जैसे कम बजट की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की।बॉलीवुड में जब गहना वशिष्ठ का करियर नहीं बना तो उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री की तरह अपना रुख किया। साउथ में तेलुगु भाषा में बनी फिल्म ‘ऑपरेशन दुर्योधन 2’, ‘बीटेक लव स्टोरी’  जैसी कई  फिल्मों में अभिनय करने के बाद असल मायने में  एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘गंदी बात सीजन 3’ से पोर्न स्टार के रूप में पहचान मिली।

Related posts

Leave a Comment