त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में दूसरे दिन भी गरजे CM योगी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दूसरे दिन भी विरोधी दलों पर गरजे। यहां के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाने के क्रम में योगी ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा को विकास से वंचित रखा। जितना काम बीते पांच वर्ष में डबल इंजन की भाजपा सरकार में हुआ, उसका आधा भी कम्युनिस्ट 35 वर्ष में नहीं कर पाए।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा कर सकती है। राम मंदिर का निर्माण पूरा होने पर उन्होंने त्रिपुरावासियों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया। फटीकराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा उम्मीदवार सुधांगसु दास के पक्ष में विजय संकल्प रैली में योगी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में त्रिपुरा में हिंसा खत्म हुई, धर्मस्थल सुरक्षित हुए।

महिलाएं सुरक्षित महसूस करने लगीं, लोगों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिला। कांग्रेस और कम्युनिस्टों के शासन में गुंडे मकान हड़प लेते और राशन खा जाते थे। कांग्रेस राज में घुसपैठ व हिंसा होती थी। देश की सुरक्षा केवल भाजपा कर सकती है। घुसपैठ करने वालों पर भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है। त्रिपुरा तीनों तरफ से बांग्लादेश से घिरा है। उन्होंने संतों से गांव-गांव जाकर अलख जगाने का आह्वान किया।

सूर्यमणिनगर विधानसभा क्षेत्र में योगी ने विधायक व भाजपा प्रत्याशी रामप्रसाद पाल के लिए वोट मांगे। कहा कि पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने बुलेट ट्रेन की गति से विकास कार्य किया। इससे त्रिपुरा विकास का नया माडल बन रहा है। योगी ने पूछा-पहले संतों से कैसा व्यवहार होता था? मैं भी संत परंपरा और नाथ संप्रदाय से जुड़ा हूं। हम देश के सबसे बड़े राज्य उप्र में जनता की सेवा के साथ अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को बढ़ा रहे हैं। यह केवल भाजपा ही कर सकती है।

मजलिशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली में योगी ने विधायक व प्रत्याशी सुशांत चौधरी के लिए जनसमर्थन मांगा। योगी ने कहा कि आपकी आस्था का सम्मान केवल भाजपा कर पाएगी। सवाल किया कि राम मंदिर का निर्माण क्या कांग्रेस या कम्युनिस्ट कर पाते? गांव-गरीब, विकास, महिलाएं, किसान, नौजवान इनके एजेंडे में नहीं हैं।

योगी ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह अगरतला के धालेश्वर स्थित महायोगी श्री श्री गोरक्षनाथ मंदिर गए। यहां उन्होंने शिवावतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया।

Related posts

Leave a Comment