राजेश पटेल
प्रयागराज। ७१वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के पत्रकार कालोनी अशोक नगर में स्थित शरतचन्द्र चट्रटोपाध्याय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
गणतंत्र दिवस पर शरतचन्द्र चट्रटोपाध्याय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वूâल के प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी ने बच्चोंं को गणतंत्र दिवस के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि २६ जनवरी १९५० को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन से भारत के लोगों को समान रूप से कानून का पालन करने एवं उनके अधिकारों को मान्यता दी गई। आज के दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि गणतंत्र का मतलब लोगों का तंत्र, जनता द्वारा चुनी गई सरकार और सरकार द्वारा जनता के हित में कार्य किये जाने का अधिकार है।
कार्यक्रम में एलकेजी व नर्सरी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, जिसने सबका मन मोह लिया। इसके अलावा अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय पर्व पर देश प्रेम से सराबोह गानों की धुन पर नौनिहालों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी, प्रधानाचार्या, श्रीमती मंजूला देवी, शिक्षकों में अरूण कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, रोहिनी केसरवानी, उर्वशी सिंह, मनोरमा कनौजिया, आरती कनौजिया, पूजा कुमार सहित समस्त छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण मौजूद रहे।