प्रयागराज । स्वच्छ भारत मिशन के आजादी /75 अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद, 75 घण्टे, 750 निकाय‘‘ अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में चिन्हित 21 गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट के साफ-सफाई कराते हुए सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया, एवं शासन द्वारा दिनांक 05.12.2022 से 12.12.2022 तक ‘‘नगर सुशोभन अभियान‘‘ चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं, सौन्दर्यीकरण कराये गये गार्वेज वर्नेबल प्वाइंट को स्थाई रूप प्रदान किये जाने के साथ ही अन्य गार्बेज वर्नेबल प्वांइट को चिन्हित करते हुए शादाब चौराहा केे अन्दर गोबर गली, दरियाबाद जोगी घाट कटेहरा, कुष्ठरोगी आश्रम के पास शौचालय के बगल पुराना कूडा अड्डा, विवेकानन्द मार्ग, भारद्वाज पार्क स्टैण्ड, लिडिल रोड सी0एम0पी0 हॉस्टल के पीछे तथा दारागंज कूड़ा अड्डा के पास गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट का सौन्दर्यीकरण किया गया है, एवं सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। इस दौरान महापौर , अधिकारियों एवं अन्य लोंगों द्वारा सेल्फी भी खिंचवाई गयी। उक्त कार्यक्रम नगर विकास मंत्री, अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा विडियों कॉनफ्रेन्सिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण द्वारा देखा जा रहा था। मंत्री द्वारा नगर निगम प्रयागराज के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कार्यांे को सराहा गया।
स्थल पर सैकड़ों स्थानीय नागरिकों के साथ महापौर की उपस्थिति में चाय पार्टी का आयोजन करते हुए संदेश-‘‘कूडा अड्डा मुक्त, प्रयागराज हमारा‘‘ देने का प्रयास किया गया कि नगर निगम प्रयागराज क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त गार्वेज वर्नेबल प्वाइंट को पुनः कूडा अड्डा नही बनने दिया जाएगा। जिसके लिए नगर निगम प्रयागराज सदैव प्रयास करता रहेगा। इस दौरान बडी संख्या में गणमान्य नागरिक, जोलन अधिकारी संजय ममगई, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अभिषेक सिंह, नाजिर/अवर अभियन्ता राम सक्सेना, के अतिरिक्त पार्षदगणों की उपस्थित रहे।