आलाकमान तय करेगा हिमाचल का सीएम,

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। वहीं, गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी। साथ ही राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनूपगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग में भारत की तरफ से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा गया है। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी।गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में श्री कमलम पार्टी कार्यालय में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी।

Related posts

Leave a Comment