व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा चुनाव -गणेश केसरवानी

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी दरियाबाद वार्ड के कार्यकर्ता समागम दरियाबाद  बलुआघाट में आयोजित किया गया
   इस अवसर पर समागम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष *गणेश केसरवानी* ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें इस बार नगर निकाय के चुनाव में वहां भी कमल खिलाना है जहां पर बंजर भूमि माना जाता है उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता असंभव सा दिखने वाला कार्य भी संभव करके दिखाते हैं और कहा कि लोग कहा करते थे राम मंदिर का निर्माण और धारा 370 को हटाना सिर्फ भाजपा का नारा है क्योंकि यह कभी संभव नहीं होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असंभव कार्य को संभव करके दिखाया और केंद्र और प्रदेश में एक मजबूत सरकार बना कर हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया और दुनिया को दिखा दिया जो हम कहते वह करते हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लिए नारा सिर्फ नारा नहीं बल्कि वह संकल्प का मंत्र होता है और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव संगठन के बल पर लड़ती है और आगामी नगर निकाय का चुनाव भी व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन लड़ेगा और जीतेगा
      इस अवसर पर *मुट्ठीगंज मंडल के प्रभारी देवेंद्र मिश्रा* मीडिया प्रभारी *राजेश केसरवानी* एवं *पूर्व पार्षद शैलेंद्र मिश्रा* ने कहा कि हम सभी को संगठन के द्वारा आए हुए सभी करणीय कार्यों को सफल बनाना है जिससे कि हम हर वार्ड में कमल खिला सके
       *कार्यक्रम की  अध्यक्षता मंडल संयोजक अजय अग्रहरि ने किया एवं संचालन पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील निषाद ने किया*
   स्वागत एवं  धन्यवाद वार्ड अध्यक्ष राम बाबू  ने किया
       इस अवसर पर विशेष रूप से राजन शुक्ला, किशोरी लाल जायसवाल,प्यारेलाल जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल, आनंद मिश्रा, सत्या जायसवाल, आशीष जायसवाल, आलोक वैश्य, रोहित भारतीय मालती केसरवानी, विशाल साहू,नीरज केसरवानी, लव कुश केसरवानी,जावेद मुन्ना , विनय जायसवाल, अमन कुमार, एवं वार्ड के सभी बूथ कार्य समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment