भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवाद का मॉडल है -अवधेश चंद्र गुप्ता

भाजपा सरकार में आज हिंदू होने का गौरव प्रतीत हो रहा है – गणेश केसरवानी
====================
===================
 प्रयागराज।भाजपा प्रयागराज महानगर किसान मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित किया गया प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए *भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी* ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उदय राष्ट्र की संस्कृति का संरक्षण और उसके विकास के लिए हुआ इसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जब जब देश और देश की संस्कृति के लिए जरूरत पड़ी तब तब उन्होंने सत्ता को ठोकर मारा और सिद्धांतों पर अडिग रहें और आज हमारे पूर्वजों के बलिदान त्याग और कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर राष्ट्रवाद के कमल को खिलाकर भारत और भारत की संस्कृति का विकास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि 2014 के बाद वास्तव में हमें सांस्कृतिक आजादी प्राप्त हुई है आज हर हिंदुओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हिंदू होने का गौरव प्रतीत हो रहा है
       कार्यशाला के द्वितीय सत्र में भाजपा *क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता* ने संगठन की संरचना में हमारी भूमिका के विषय पर विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी आज बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठनात्मक संरचना का कार्य कर रही है जिसके बदौलत हम पार्टी के सिद्धांत उद्देश्य जन जन तक पहुंचा रहे हैं  और पार्टी के प्रमुख छः पर्व और कार्य योजना के अनुसार आए हुए समस्त कार्यों को बूथ स्तर पर क्रियान्वित कर रहे हैं और और चुनाव के दृष्टिगत शक्ति केंद्र पन्ना प्रमुखों का गठन करके बूथ  विजय अभियान को गति दे रहे हैं और आगे कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य कार्यकर्ता है और राष्ट्रवाद का मॉडल है जो संगठन की संरचना में एक सिपाही की तरह कार्य करता है
        कार्यक्रम के तृतीय सत्र में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्य विधि सदस्य *सौरभ पांडे*  ने   केंद्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर एवं चौथे सत्र पर विधायक *हर्षवर्धन बाजपेई* ने हमारा विचार परिवार पर विचार रखते हुए कहा कि अपने विचार परिवार के द्वारा हम समाज के अंदर एक मजबूत कड़ी बनकर खड़े हुए जिसके कारण आज पूरे देश और प्रदेश के अंदर राष्ट्रवाद का सूर्य उदय हुआ है और कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आज अंत्योदय के पथ पर चलकर सबका साथ सबका विकास और सब को विश्वास को लेकर कार्य कर रही है उनकी सारी योजनाएं आज गरीबों को बिना किसी बिचौलियों को प्राप्त हो रही है और उनका जीवन सुदृढ़ हो रहा है
    *मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी* ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने राम मंदिर निर्माण , काशी कॉरिडोर, महाकाल लोक, दिव्य कुंभ भव्य कुंभ, सोमनाथ मंदिर का सुंदरीकरण विंध्याचल कारी डोर, प्रयागराज का विकास, जन धन योजना ,गरीब कल्याण निशुल्क अन्न योजना, धारा 370 को हटाना, उज्जवला गैस योजना, सौभाग्य योजना ,किसान सम्मान निधि योजना , स्वनिधि योजना, स्वामित्व योजना, निशुल्क वैक्सीन योजना, आदि अन्य योजनाओं पर जिक्र किया गया
       *इस अवसर पर कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने आए हुए सभी वक्ताओं को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया*
    *संचालन अंजनी कुमार  ने किया*
      कार्यशाला में प्रमुख रूप से राजेश केसरवानी, संजय श्रीवास्तव ,प्रयाग दत्त गुप्ता, रोहित शर्मा, सुनील विश्वकर्मा प्रदीप पांडे, विशाल पाठक, नीरज शर्मा, शारदा ओझा , शिव मोहन, एवं किसान मोर्चा के सभी अधिकारी कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment