टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे को 187 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और रोहित 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी संभाली। राहुल ने अर्धशतक लगाया। इसके बाद आखिर के ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। सूर्यकुमार मौजूदा समय में टी20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ यह रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर यानी एक साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने साल 2022 में 28 टी20 मैचों की 28 पारियों में 44.60 की औसत और 186.54 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1026 रन बनाए हैं। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।ओवरऑल एक कैलेंडर ईयर में हजार रन बनाने वाले सूर्यकुमार दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले पाकिस्तान के रिजवान ने 2021 में 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1326 रन बनाए थे। अब सूर्यकुमार के पास रिजवान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। वह रिजवान को पीछे छोड़ने से बस 300 रन दूर हैं। अगर ऐसा होता है तो सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं।
खिलाड़ी (देश) | साल | मैच | रन | ||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
मोहम्मद रिजवान (PAK) | 2021 | 29 | 1326 | ||||||||||||||||
सूर्यकुमार यादव (IND) | 2022 | 28 | 1026 | ||||||||||||||||
बाबर आजम (PAK) | 2021 | 29 | 939 | ||||||||||||||||
मोहम्मद रिजवान (PAK) | 2022 | 23 | 924 | ||||||||||||||||
पॉल स्टर्लिंग (IRE) | 2019 | 20 | 748भारत के लिए आखिरी पांच ओवर में सूर्यकुमार ने 56 रन जोड़े। वह भारत के लिए आखिरी पांच ओवरों में सबसे ज्यादा रन (इंडिविजुअल) बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 63 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 58 रन बनाए थे।
टी20 में आखिरी पांच ओवर में भारत के लिए बनाए गए सबसे ज्यादा रन
|