बाबा टिकैत की 87 वीं जयंती मंडल कैंप कार्यालय ककुआ बाद आगरा में धूमधाम से मनाई*

मथुरा/आगरा।
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसानों के हृदय सम्राट बाबा महात्मा टिकैत की 87 वी जयंती बड़ी धूमधाम से सभी पदाधिकारियों  व  किसान सरदारी   मिलकर बड़ी धूम धाम से मंडल कैंप कार्यालय ककुआं बाद आगरा में मनाई सभी किसान व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एकमत होकर के बाबा महात्मा टिकैत के पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली और साथ ही यह निर्णय भी किया कि किसानों के हक और अधिकार के लिए बाबा टिकैत के बताए हुए रास्ते पर पद अनुसरण करते रहेंगे बाबा टिकैत के लगाए हुए किसान यूनियन रूपी वृक्ष को सदैव सींचते  रहेंगे ।इस अवसर पर सभी किसान यूनियन के पदाधिकारियों   ने बाबा महात्मा टिकेट के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बाबा महात्मा टिकैत को याद किया ।बाबा महात्मा टिकैत की 87 वी जयंती को किसान मजदूर एकता दिवस के रुप में मनाया किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में 87 वी जयंती को मनाते हुए सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बाबा टिकैत के पद चिन्हों का अनुसरण करने की शपथ ग्रहण की इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे सभी ने अपने अपने विचार रखते हुए बताया कि वर्तमान सरकार किसानों का शोषण कर रही है सरकार ने किसानों के खेत पर लगाए जाने वाले कटीले तारों पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन प्रतिबंध लगाने से पहले सरकार ने यह नहीं सोचा कि आवारा गोवंश सबसे पहले गौशाला में पहुंचाया जाना चाहिए भूमि पुत्र के ट्रैक्टर पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है इस तरह वर्तमान सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। यह शपथ ली कि  किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।  किसानों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ,मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर, जिला अध्यक्ष आगरा राजगीर लवानिया जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव जिला महासचिव आगरा कृपाल सिंह ,महिला प्रकोष्ठ से  मंडल अध्यक्ष मीना चौधरी, जिला अध्यक्ष मथुरा माया चौधरी जिला अध्यक्ष आगरा सावित्री चाहर जिला महासचिव आगरा किरण चौहान जगदीश परिहार ललित शर्मा योगेश सिंघल अजीत यादव सत्यपाल राणा राजकुमार नेम द्रोणाचार्य कुंतल, अशोक प्रधान, अभिषेक चौधरी शिवम चौधरी राजेंद्र डीलर गजेंद्र यादव , गौरव कुलश्रेष्ठ कृष्णवीर सुखपाल प्रधान,अभिषेक,जितेंद्र,बिष्णु, सहित बड़ी संख्या में किसान सरदारी मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment