बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 7 अगस्त तक भारत ने 9 दिन के खेल में 55 पदक जीत लिए, जिनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बॉक्सिंग में नीतू, अमित पंघाल और निखत जरीन ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। वहीं संदीप कुमार ने 10000 हजार मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीता। अन्नू रानी को भी भाला फेंक में कांस्य पदक मिला। अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों के टेबल टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता। शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों के अलावा भारत की झोली में कुछ और पदक आने वाले हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। भारतीय टीम को स्वर्ण पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सर सागर को भी फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ाभारतीय महिला हॉकी टीम का ये तीसरा CWG मेडल है। इससे पहले तक दो ही पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते थे, जिनमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल था। अब इस लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल भी जुड़ गया है। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।
Related posts
-
आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला गया। जिसे रॉयल चैलेंजर्स... -
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी पटखनी, जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने जीत का पंजा मारा है। एमआई ने रविवार को आईपीएल 2025 के 45वें... -
IPL 2025 में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, मेंटर लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा
इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल चारों तरफ जसप्रीत बुमराह की धूम मची हुई है। बुमराह ने...