प्रयागराज। पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) समारोह पूर्व यू.पी एम.पी सब एरिया इलाहाबाद के बैनरतले न्यू कैंट स्थित जेएसआई सभागार में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता मेजर जनरल इन्द्र मोहन लाम्बा, ब्रिगेडियर आर.पी सिंह, डिप्टी जीओसी, पूर्व मेजर जनरल एम.एन रावत ने किया।
समारोह में सर्वप्रथम जीओसी लाम्बा, मेजर जनरल एम.एन.रावत, पूर्व सैनिक अधिकारीगण, कनिष्ठ अधिकारियों ने युद्ध स्मारक पर पुष्प रीथ अर्पण किया तथा सलामी देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर शहीदी धुन बिगुल वादन किया गया। तत्पश्चात भोर संगीत ग्रुप की टीम ने देशभक्ति गीत गाये तथा सैनिकों के सम्मान में कई गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मेजर जनरल एम.एन.रावत ने कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि विगत कई वर्षाें से सब एरिया कर्मी वेटरन्स डे आयोजित करता रहा है। इसमें पूर्व सैनिकों को मिलने-जुलने व अपने सैन्य सेवाओं को याद करने का मौका मिलता है। हम सबने देश सेवा के लिए शपथ खायी है वह शपथ मरते दम तक समाप्त नहीं होगी। हमें हमेशा देशहित, समाजहित, सैनिक परिवारों के हित के लिए कार्य करते रहना चाहिए।
मेजर जनरल इन्द्रमोहन लाम्बा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम अपने अनुभवी पूर्व सैनिकों के साथ वेटरन्स डे मनाने का अवसर मिल रहा है। वेटरन्स हमारी सेना के हिस्सा थे और रहेंगे। इनके सभी समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य और दायित्व है। इस अवसर पर बीस वीर नारी महिलाओं को आर्थिक सहायता, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। पांच शारीरिक अक्षम लोगों को छड़ी भेंट किया गया। कार्यक्रम में कर्नल हुसैन, ए.पी.श्रीवास्तव, पूर्व सूबेदार थलसेना श्याम सुन्दर सिंह पटेल, आई.सी.तिवारी, प्रमोद कुमार, जे.बी राय, अनिल त्रिपाठी, पी.के गुप्ता, के.सी गुप्ता, वी.के श्रीवास्तव, राधा देवी, कुसुमा देवी, शान्ति देवी, पी.एन पाण्डेय, सी.एल यादव, चमेली देवी, सी.एल सिंह, एस.एन मिश्रा, जी.यादव, आर.एस उत्तम, मनी पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कर्नल मनीष कारकी ने किया।