पूरा विश्व योग की महत्ता का कायल – प्रभा शंकर पाण्डेय

प्रयागराज। दुर्गा पूजा पार्क मेंहदौरी कॉलोनी तेलियरगंज में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर योग, ध्यान और प्राणायाम की उपयोगिता के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन में योग नई चेतना और ऊर्जा प्रदान करता है।
 योग प्रशिक्षक शैलेश मिश्र ने ताड़ासन, उत्कटासन, उत्तानपद, पद्मासन, वज्रासन, वीरभद्रासन के साथ सूक्ष्म व्यायाम भी कराया। ध्यान प्रशिक्षक रामबरन ने हार्टफुलनेस ध्यान की महत्ता को बताते हुए कहा कि प्राणाहुति के माध्यम से अपने अंतर्मन की प्रसन्नता और सौम्य दशा को महसूस किया जाता है। गरिमा शर्मा ने हार्टफुलनेस निर्देशित रिलैक्सेशन कराने के अलावा ध्यान मुद्रा के फायदे समझाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में योग की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि योग की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन गई है। पूरा विश्व योग को अपना रहा है, जरूरत है योग को दिनचर्या में शामिल करें, तभी कार्यक्रम की सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि योग और कुटुम्ब प्रबोधन से अच्छे स्वास्थ्य और सुंदर समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। पूरा विश्व योग की महत्ता का कायल हो चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नारायण त्रिपाठी, संचालन सरोज सिंह और आभार प्रदर्शन रविशंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर बालमुकुंद, भाजपा महानगर महामंत्री देवेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मंडल महामंत्री जीपी सिंह, संजय पासवान, राकेश मिश्र, आरएन पाण्डेय, एसएन उपाध्याय, नीरज त्रिपाठी, राम सुमेर सिंह, अरविंद सिंह, द्विजेंद्र मिश्रा, शीतला प्रसाद शुक्ला, अशोक पाण्डेय, अशर्फी लाल, रितेश सिंह, भुवनेश्वर द्विवेदी, बजरंगदल विजय पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अरविंद तिवारी, मणिशंकर शुक्ला, देवानंद, सुशील शुक्ला, सुरेंद्र पाण्डेय, केशरी, धनंजय पाण्डेय, तुंगेश शुक्ला, हरीश जी, लालमणि समेत अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment