मोदी को फिर से पीएम बनाकर विश्व की महाशक्ति के रूप में भारत को स्थापित कराना है- अनूप गुप्ता

सासंद ने विधायक-पूर्व विधायकों के साथ कुछ चिह्नित बूथों पर कार्य करने का आह्वान किया
जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने अध्यक्षता करते हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया
प्रयागराज। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस पर शनिवार को लोकसभा स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती,जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने डां.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर बन्दे मातरम् के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने कमजोर बूथों पर विश्लेषण किया और साथ ही साथ हर कमजोर बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर उन्हें मजबूत बनाने को कहा।
बैठक में इलाहाबाद लोकसभा के यमुनापार के चार विधनसभा व महानगर के एक विधान सभा से 10-10 कार्यकर्ता को विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ कुछ चिह्नित बूथों पर कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे 2019  से ज्यादा अंतर से हमें लोकसभा सीट जीतनी है। और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर विश्व की एक नम्बर की महाशक्ति के रूप में भारत को स्थापित करना है।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा बूथ की मजबूती जीत को सुनिश्चित करती है।जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा हमारे बूथ के कार्यकर्ता सदैव मेहनत से पीछे नही हटते लेकिन हम सब को साथ में सहयोग करके बूथों को मजबूत करना होगा।
सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रत्येक विधानसभा से कुछ कार्यकर्ताओ के साथ 20-20 कमजोर बूथो पर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा। बूथ के मजबूती के साथ 2024 मे विपक्षियो के खाते नही खुलने देना है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए आगे बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ल ने किया। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद, विधायक राजमणि कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया आदि ने भी विचार रखे।

Related posts

Leave a Comment