भाजपाइयों ने जूडो कराटे खिलाड़ी प्रमोद कुमार कुशवाहा का स्वागत

 प्रयागराज ।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022  में देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा सम्मानित किए गए जूडो कराटे खिलाड़ी प्रमोद कुमार कुशवाहा का प्रयागराज आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा सिविल लाइन बस अड्डे पर स्वागत किया गया
          मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि जूडो कराटे खेल के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद कुमार कुशवाहा प्रयागराज मनाकवार घूरपुर के रहने वाले हैं जो इलाहाबाद कराटे एसोसिएशन  के कराटे खिलाड़ी है और विगत दिनों इलाहाबाद कराटे एसोसिएशन प्रयागराज के माध्यम से बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में  जूडो कराटे खेल में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया था जिसे लेकर भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें सम्मानित किया था
     स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भूपेश अवस्थी, गिरजेश मिश्रा ,राजेश केसरवानी, अखिलेश सिंह कुशवाहा, संस्कार सिन्हा ,कुलदीप गोस्वामी, आयुष अग्रहरी शिवाकांत मौर्य आदि रहे

Related posts

Leave a Comment