मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का नव्य भव्य स्वरूप सामने आया और काशी की गरिमा पूरे विश्व पटल पर स्थापित हुई है। आज प्रतिदिन देश भर से हजारों श्रद्धालु काशी आ रहे हैं। अयोध्या भी जा रहे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर पंथ और संप्रदाय के अनुयायियों को अयोध्या में धर्मशाला आदि स्थापित करने के लिए भूमि का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से योजना बनाई जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जगद्गुरु विश्वाराध्य ज्ञान सिंहासन महापीठ जंगमबाड़ी मठ में 87वें पीठाधीश्वर के रूप में डा. मल्लिकार्जुन शिवाचार्य स्वामी के पट्टाभिषेक महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई उर्जा के साथ विकास की नवीन ऊंचाई के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र जब सशक्त होता है तो धर्म भी सशक्त होता है। हर पंथ संप्रदाय का सम्मान बढ़ता है। राष्ट्र की इकाई जब कमजोर होती है तो धर्म के सामने अपने अस्तित्व का संकट आ खड़ा होता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत मजबूती के साथ दुनिया के सामने एक भारत-सशक्त व समर्थ भारत के रूप में स्थापित होता दिखाई दे रहा है। इसे साकार करने के लिए हमें स्वयं भी श्रेष्ठ भारत के साथ जुड़ना होगा। मत, पंथ, संप्रदाय हमारी अपनी-अपनी भावना है। सभी का सम्मान होना चाहिए। देश में सभी का सम्मान देखने को मिल भी रहा है। इसी क्रम में हमारी ऋषि परंपरा के योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है। यह देश की 135 करोड़ जनता का सम्मान है। उन्होंने 87वें उत्तराधिकारी डा. मल्लिकार्जुन शिवाचार्य स्वामी को चादर ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...