प्रयागराज मंडल में माह अप्रैल 2022 में 31 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज।   उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से  29.04.2022 को 31 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। सुरेन्द्र कुमार एवं कौशलेश प्रसाद तिवारी,सर्वेश तिवारी एवं युवराज सिंह को सुरक्षित ट्रेन संचालन  हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को  कुल लगभग 10 करोड़ 31 लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।
रेलवे बोर्ड एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त सावधानियों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मंडल कार्यालय के संकल्प हॉल में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य  संजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान सहित सौंपा गया। अपर मंडल  रेल प्रबंधक  द्वारा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों  को उनके आगामी जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की | मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज  मोहित चंद्रा के कुशल संरक्षण में कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न  किया।

Related posts

Leave a Comment