दिनांक 27.03.22 को रेलवे सुरक्षा बल उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी को गस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 4/5 के पास एक मोबाइल पड़ा मिला जिसके साथ में एक आधार कार्ड और SBI बैंक का ATM मिला। आधार कार्ड पर नरेन्द्र सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी प्लॉट नंबर 217 नारी रोड बाबा दीप सिंह नगर उप्पल वादी नागपुर महाराष्ट्र का पता लिखा था। प्राप्त मोबाइल पर आ रहे फोन को रिसीव करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल नरेंद्र सिंह का ही है यात्री ने बताया कि उसका मोबाईल कानपुर स्टेशन पर गिर गया था।आवश्यक कार्यवाही करने के बाद उक्त मोबाइल नरेन्द्र सिंह के कहने पर लिखित प्रार्थना पत्र व आई.डी. देने पर यात्री के रिश्तेदार अंशुमान सिंह तोमर पुत्र श्री रविंद्र सिंह तोमर निवासी 24/11 बेना झावर कर्नलगंज कानपुर को मोबाइल मय ATM व आधार कार्ड वापस किया गया।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...