रेलवे प्रशासन द्वार सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि प्रयागराज मंडल से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली गाडियों में उपलब्ध SLR कम्पार्टमेंट को व्यापारियों/ ट्रांसपोर्टरों/लीज होल्डरों को लीज पर देने हेतु लगातार टेंडर जारी किये जा रहे है | टेंडर में भाग लेने से पूर्व इच्छुक व्यापारियों/ट्रांसपोर्टरों को प्रयागराज मंडल में लीज होल्डर के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक होता है।
पंजीकरण की प्रक्रिया को समझने एवं पंजीकरण कराने हेतु किसी भी कार्य दिवस में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य शाखा के पार्सल अनुभाग से संपर्क किया जा सकता है| पंजीकरण की प्रक्रिया वर्ष भर अनवरत जारी रहती है। पंजीकरण की प्रक्रिया को समझने के लिए वाणिज्य निरीक्षक (पार्सल) के मो.न. 9794837279 पर भी संपर्क किया जा सकता है।