राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न

प्रयागराज। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को राजकीय इण्टर कालेज प्रयागराज में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन आर० एन० विश्वकर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं निर्णायक मण्डल के सदस्यों डा० अशोक कुमार सिंह, प्रो० रसायन विज्ञान राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, डा0 आशीष कुमार जायसवाल प्रो० भौतिक विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय नैनी, डा0 सुयोग्य पाण्डेय, प्रधानाचार्य शिव इण्टर कालेज कटहरा, अखिलेश कुमार सिंह एवं कुलभूषण मौर्य प्रवक्तागण डायट प्रयागराज, पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। प्रदर्शन में जनपद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण/दीप प्रज्ज्वलन के साथ फीता काटकर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक आर0 एन विश्वकर्मा द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए विज्ञान के अनुसंधान एवं उनकी सभ्य समाज के लिए उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि यही हमारे छात्र-छात्राएं कल के कलाम हैं। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में यही हमारे माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देश को बेहतर भविष्य प्रदाता एवं वैज्ञानिक अनुसंधानों के माइलस्टोन हैं। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। निर्णायक मण्डल के विद्वान सदस्यों द्वारा मानक के अनुसार निष्पक्ष निर्णय तैयार किया गया।
अन्त में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। समस्त कार्यक्रम का पर्यवेक्षण डा० अब्दुल कादिर एवं बंशराज उप प्रधानाचार्यों द्वारा किया। विद्यालय स्तर पर विनय कुमार सिंह एव राकेश कुमार,प्रियंका मौर्या द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। संगीत विभाग से कृष्ण दिवेदी, राजीव वर्मा,रत्ना पल्लवी,ऋचा एवं  प्रज्ञाराव द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Related posts

Leave a Comment