उत्तर प्रदेश के सभी व्यक्तियों को लाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है-सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज 1 मार्च,2022।यूक्रेन देश में फंसे हुए प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों/व्यक्तियों की कुशल पूर्वक वापसी के लिए योगी सरकार संवेदनशील है सरकार ने राज आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया है।साथ ही हर जनपद में आपदा कंट्रोल रूम बनाए गए हैं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एनआरआई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज प्रवास के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा।
          सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि राज्य आपदा द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित टोल फ्री नंबर 0522,1070, 9454441081 के माध्यम से यूक्रेन देश में फंसे विद्यार्थियों/व्यक्तियों एवं उनके संबंधियों से लगातार समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं।प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यूक्रेन,पोलैंड,रोमानिया में स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय कर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर नजर रखें हुए है। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा अब तक कुल उत्तर प्रदेश के 1205 विद्यार्थियों/व्यक्तियों में से प्रयागराज के 20 विद्यार्थियों/व्यक्तियों सहित सभी को लाने के लिए विदेश मंत्रालय भारत सरकार से संपर्क किया गया है।शहर पश्चिमी प्रयागराज के एमबीबीएस छात्र दीक्षांत श्रीवास्तव से दूरभाष पर बात कर अतिरिक्त मुख्य सचिव एनआरआई को निर्देशित किया गया।
           एनआरआई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यूक्रेन में फंसे 28 फरवरी को एक हवाई जहाज दिल्ली पहुंची जिसमें उत्तर प्रदेश के 27 नागरिकों को वापस लाए गए है। 28 फरवरी को ही दूसरी जहाज से उत्तर प्रदेश के 20 नागरिक वापस लाए हैं, और फँसे लोगों को लाने के लिए सतत प्रयास जारी है। इसके अलावा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। दिल्ली से विद्यार्थियों/व्यक्तियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं गाजियाबाद को एक-एक करोड़ रुपए धनराशि जारी किए हैं। दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों की तैनाती की गई है। यूक्रेन में फँसे लोगों की सकुशलता उत्तर प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार कृतसंकल्पित है।

Related posts

Leave a Comment