*भाजपा महिला मोर्चा ने दलितों के घर-घर जाकर दी दस्तक*

प्रयागराज। चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है पार्टियों के बड़े नेताओं का आगमन और जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ता जा रहा है मानों की चुनावी बयार जोरों पर बह रही है। इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार आज भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया ताई रहाटकर के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी व अन्य महिला पदाधिकारियों ने दारागंज वेणी माधव मंडल मोरी गेट की मलिन बस्तियों में घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों वह योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।

Related posts

Leave a Comment