प्रयागराज 12 फरवरी,2022। शहर पश्चिमी विधानसभा के बिहका और गोपालपुर ग्राम सभा में जनता से संवाद करते हुए भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा बाहुबल,परिवारवाद और जातिवाद को मिटाकर विकासवाद की सरकार चुनने का सभी ने संकल्प लिया। स्थानीय लोगों का प्रेम पा कर अभिभूत हूँ।
हम तो दिन भर सब का नब्ज पकड़ते रहते हैं,शहर पश्चिमी की जनता कहती कि आप ही जीत रहे हैं। शहर पश्चिमी के पूरामुफ्ती ग्राम सभा में जनसंपर्क के दौरान डॉ0 सहदेव पटवा ने ये कह कर मनोबल बढ़ा दिया।आपके द्वारा शहर पश्चिमी में बेहतर शासन प्रशासन के माध्यम से माफियाओं का दमन जनता के बीच परस्पर सुरक्षा एवं विकास के लिए किया गया कार्य से गौरवांवित महसूस हो रहा है आगे भी जिताने के लिए हम ग्रामवासी संकल्पित है।शहर पश्चिमी के रहीमाबाद में भाजपा और अपना दल के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक कर सशक्त,समृद्ध,भयमुक्त और विकासयुक्त शहर पश्चिमी के लिए प्रण लिया। अपना दल के यशस्वी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराईयों से सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वागत किया।
इस मौके पर मालती सोनकर दिलीप प्रजापति राम लोचन साहू दीनानाथ कुशवाहा दिनेश पटेल रंजीव पटेल राजेश सिंह पटेल श्री प्रकाश तिवारी पवन मिश्र राजेश पांडे हरिशचंद्र पूर्व प्रधान दिवाकर कुमार प्रधान वीरेंद्र कुमार मोहम्मद अख्तर बाबू हरिराम आशीष शर्मा विनोद दिवाकर छत्रपति सिंह पटेल अनिल कुमार सिंह सावित्री सिंह पटेल राम नरेश पटेल समर पाल श्रवण पाल काजल पटेल रंजीव सिंह रवि निषाद आलोक सिंह पटेल पवन शुक्ला राममिलन प्रजापति मल्हू पाल जीत नारायण मिश्रा कल्लू सिंह अज्जी कुशवाहा घनश्याम पांडे इंदु जाली सिंह राम अवतार अंजनी यादव बृजमोहन आर्य विनोद श्रीवास्तव रमाशंकर आदि साथ साथ जनसपंर्क कर कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील कर रहे थे।