प्रयागराज।भाजपाइयों ने किया पद्मश्री पुरस्कृत वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सोनकर को नैनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें किया सम्मानित इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सोनकर को अंगवस्त्रम पहना कर सम्मानित किया और कहा कि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सोनकर जी ने सीप के टिश्यू कल्चर को अंडमान निकोबार से दो हजार किलोमीटर दूर मोती बनाकर पूरी दुनिया में प्रयागराज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है जिससे प्रयागराज वासियों का मस्तिष्क गर्व से आज ऊंचा हुआ है और कहा कि मोदी सरकार में आज बिना किसी भेदभाव के काबिल लोगों को आज पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है
इस अवसर पर राजू पाठक आशीष गुप्ता राजेश केसरवानी राजन शुक्ला ओम प्रकाश मिश्रा विनोद तिवारी रामजी मिश्रा राजेश सोनकर राकेश जायसवाल दिलीप कुमार केसरवानी रजत दुबे राजन शुक्ला मुकेश भारती संजय केसरवानी समर बहादुर सिंह रवि मिश्रा चंद्रभान कुशवाहा सचिन जायसवाल आशीष जायसवाल संजू पांडे आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे