मर्यादित भाषा का प्रयोग करें राजभर-सिद्धार्थ नाथ सिंह

लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कहने वाली प्रियंका गांधी अपने घर में ही नहीं लड़ पा रही हैं-सिद्धार्थ नाथ सिंह
प्रयागराज 21 जनवरी,2022।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित सभी व्यक्तियों के लिए मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए राजभर को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए उक्त बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राजापुर निज आवास प्रयागराज में मीडिया द्वारा ओमप्रकाश राजभर द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहीं।
              श्री सिंह ने कहा कि राजभर को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के विषय में कोई बात कहने से पहले मर्यादित शब्दों का चयन कर लेना चाहिए। उनकी इस अमर्यादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दे सकती है। लेकिन हम ऐसा नहीं करेगें क्योंकि यह भाजपा का संस्कार नहीं है हो सकता है ओम प्रकाश राजभर के ऐसे ही संस्कार हो और वे इसी में पले बढ़े हों। प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के सम्बन्ध में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा स्वयं अपने ही परिवार में घिरी हुई हैं वो भाजपा को क्या घेरेंगीं। उन्हें उनके भाई और मां ने ही घेर रखा है। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कहने वाली प्रियंका गांधी अपने घर में ही नहीं लड़ पा रही हैं।

Related posts

Leave a Comment