हमारा मिशन और हमारा मकशद भाजपा का विधायक बनाना है-सुनील ओझा

प्रदेश सह चुनाव प्रभारी,राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री रहे उपस्थित
प्रयागराज। हमारा मकशद, हमारा मिशन भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाना है। पं.दीनदयाल उपाध्याय के कहे वाक्य अंतिम तबके के निरंतर विकास को आगे बढाने के लिए हमारे पास जनता को बताने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की अनेकों अनगिनत उपलब्धियां है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि सुनील ओझा ने यमुनापार जिला एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बैठक को प्रयागराज के जिला कार्यालय सिविल लाइंस मे मंगलवार को सायं सम्बोधित करते हुए कही। आगे बताया कि हम लोग पोलिटिकल पार्टी के लीडर है। हब सब एक परिवार के है। अनुभव ज्यादा है। और अपेक्षा भी ज्यादा है कार्यो को आत्मसात करते हुए यमुनापार के चारों सीटों पर एतिहासिक रुप से कमल खिलाना है। मुख्य अतिथि ने चुनाव प्रबंधन समिति के एक-एक कार्यकर्ता से परिचय करते हुए नाम दायित्व और कार्यो से रूबरू होकर। विधानसभा चुनाव के कार्यो को वृस्तृत रूप से बताकर कई उदाहरण के साथ सभी को पार्थेय दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सुनील ओझा के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के.शर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री काशी आशीष बघेल,प्रवासी डाँ.राजेश शर्मा आदि ने पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्जलित कर बन्दे मातरम् के साथ बैठक का शुभारंभ किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने मुख्य अतिथि समेत समस्त मंचस्थों का अंगवस्त्रम् एवं बुके भेंटकर स्वागत सम्बोधन के साथ आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ल ने किया। बैठक मे जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह पटेल,विजय शंकर शुक्ला, शोभनारायण द्विवेदी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,राजेश्वरी तिवारी,संतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,इं.जगदीश सिंह यादव,ज्ञान सिंह पटेल,हरिदेव धूरिया,सुरेश शुक्ला,कृष्ण दास गुप्ता,अनूप केसरवानी,सतीश विश्वकर्मा, सुधाकर पाण्डेय,अरुण सिंह,सविता मिश्रा,राजमणि पासवान, पंकज शुक्ला आदि के साथ जिला प्रबधन समिति, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह-प्रभारी,जिला व विधानसभा प्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment