प्रयागराज । किन्नर अखाड़ा की प्रयागराज महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरि रविवार को केपी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक बंदेमातरम कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने लाखों बच्चों, शिक्षकों ,कर्मचारियों संघ और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया। महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि ने कहा कि जहां आने वाली हमारी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति का प्रचार प्रसार होगा वही ऐसे कार्यक्रमों से उनको अपने राष्ट्र, अपने धर्म और एकता के प्रति नया संदेश मिलेगा जिससे वह आपस में एक होकर आगे बढ़ने के लिए, देश का विकास करने के लिए और लोगों को साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे विशेष आयोजन पर जोर देना चाहिए जिससे हमारे समाज में, आपस में, सनातन धर्म के लोगों में एकता का संचार हो और लोग आपस में मिलते रहे। इस दौरान किन्नर अखाडा के अन्य शिष्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए और वंदेमातरम का गायन किया।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...