प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ’’प्रमुख मुख्य इंजीनियर पुरस्कार वितरण समारोह वर्ष 2020-21’’ आयोजित किया गया। इसमें वर्ष के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले इंजीनियरिंग विभाग से कुल 102 रेलकर्मियों को एस0 के0 मिश्रा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने पुरस्कृत किया।
एस0 के0 मिश्रा ने पुरस्कृत कर्मचारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने अधिकारी/कर्मचारियों को इसी तरह सराहनीय कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने सर्दी में होने वाले रेल फ्रैक्चर के सभी पर्यवेक्षकों को सतर्क रहने का निर्देंश दिया तथा जरूरत के अनुसार रेल बदलने की सलाह दी। उन्होंने यू0एस0एफ0डी0 परीक्षण की महत्ता को प्रतिपादित किया। इसके अलावा उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर नितिन गर्ग, सचिव/प्रमुख मुख्य इंजीनियर, ए0 के0 ददरया, मुख्य रेलपथ इंजीनियर, मुख्य परियोजना निदेश/बी0डब्ल्यू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन उदय प्रकाश प्रजापति, पवन कुमार यादव, रत्नेश कुमार एवं दीपक शुक्ला के द्वारा किया गया।