प्रियंका चोपड़ा ने फैशन अवॉर्ड समारोह में फिर पहनी अजीबो-गरीब फ्लॉवर ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में रहीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया था, जिससे लोगों ने निक जोनस के साथ उनकी शादी में बिखराव के अनुमान लगा लिये। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। प्रियंका अब ग्लोबल सेलेब्रिटी के तौर पर अपनी पहचान दर्ज करवा रही हैं।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में उनका स्टाइलिश और बिंदास अंदाज सामने आता है। प्रियंका अपने फैशन के लिए सराही जाती हैं तो कुछ मामलों में यूजर्स ट्रोल भी कर देते हैं। प्रियंका हाल ही में ब्रिटिश काउंसिल के फैशन अवॉर्ड समारोह में शामिल हुईं, जिसके लिए उन्होंने रिचर्ड क्विन की फ्लोरल जम्पसूट जैसी ड्रेस चूज की। इस ड्रेस में प्रियंका की खूब तारीफ की जा रही है।वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी खिंचाई भी की। एक यूजर ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा कि वो रणवीर सिंह से दूर रहें। दरअसल, रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक जगहों पर भी रणवीर अलग ढंग के कपड़े पहनने से हिचकते नहीं हैं। वैसे, प्रियंका और रणवीर दोनों ही इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों के लिए चर्चा में हैं। प्रियंका जहां हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आएंगी। रणवीर की फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट भी आसपास ही हैं। मैट्रिक्स रिसरेक्शंस जहां 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। वहीं, 83 क्रिसमस पर 24 दिसम्बर को रिलीज होगी।

Related posts

Leave a Comment