भाजपा बहरिया मंडल की बैठक हुई, सदस्यता अभियान की लगाई चौपाल

प्रयागराज ! करनाईपुर। बहरिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान के तहत लगाई एक चौपाल । जिसमें बहरिया मंडल अध्यक्ष बसंत लाल पटेल ने बाजार वासियों से भाजपा की नीतियों एवं उसके विकास कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए आग्रह किया। कि आप सभी गणमान्य लोग अधिक से अधिक संख्या में भाजपा पार्टी से जुड़े और सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाएं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बहरिया बाजार वासियों ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बहरिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला कार्यसमिति के सदस्य राकेश शुक्ला, गिरजा शंकर पांडेय, बहरिया मंडल महामंत्री विक्रम सिंह प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, रामबाबू मौर्या, राकेश कुमार सरोज, आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण करायी।

Related posts

Leave a Comment