पिछड़ा समाज मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है- अश्वनी कुमार सिंह

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में 20 नवंबर 2021 को सुबह 11:00 रखा गया है जिसके मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद एवं पूर्व एमएलसी तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे |विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय दयाशंकर सिंह  प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश तथा अध्यक्षता माननीय पटेल अश्विनी कुमार सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की रहेगी |
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय पदाधिकारी ,समस्त 16 जिलों से जिला अध्यक्ष व महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा  तथा समस्त 337 मंडल के मंडल अध्यक्ष और समस्त काशी क्षेत्र के 16 जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे|और कार्यसमिति की बैठक में अभी तक की समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी  की उपलब्धियों को आम जनमानस के बीच में पहुंचाने तथा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की नीतियों को संपूर्ण काशी क्षेत्र के गांव, गरीब ,किसान, मजदूरों के बीच में पहुंचाने व अन्य महत्वपूर्ण कार्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा होगी| उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के समस्त 16 जिले में पिछड़े वर्ग के समाज के बीच में जाकर के गठन से लेकर अब तक जन जागरण तथा कार्य कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के जोड़ने का कार्य कर रही हैं और सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन, सदस्यता अभियान ,गांव चलो अभियान के माध्यम से, चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस के बीच में पिछड़ों के उत्थान के लिए मोदी और  योगी  की नीतियों से जोड़कर राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य कर रही है| और आगे कहा कि संपूर्ण पिछड़ा समाज आज मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है और 2022 के चुनाव में  350 सीट जीता कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है और हमारा संकल्प है

Related posts

Leave a Comment