वीरांगना उदा देवी पासी के शौर्य और पराक्रम को हम नमन् करते हैं-विभवनाथ भारती
प्रयागराज। वीरांगना ऊदा देवी पासी शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रयागराज गिरजा घर से सुभाष चौराहा तक भाजपाइयों ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रष्दाजलिं अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर गिरजाघर से कैंडिल मार्च निकालते हुए वीरांगना ऊदा देवी अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक ऊदा देवी का नाम रहेगा आदि नारे कार्यकर्ता लगाते हुए सुभाष चौराहा में पहुचकर ऊदादेवी और सुभाष चन्द्र बोस को श्रष्दाजंलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने ऊदा देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हए बताया कि 16 नवम्बर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना ऊदा देवी पासी ने सिकंदर बाग लखनऊ में 32 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। ऐसी पराक्रमी वीरांगना उदा देवी पासी थी जिनके शौर्य और पराक्रम को हम नमन् करते हैं। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, इं.जगदीश सिंह यादव, जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला,जिला मंत्री आरती कोल,हरिदेव धूरिया, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार अरुण कुमार सिंह पप्पू, अनूसूचित मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधाकर पांडेय आदि के साथ दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।