रेल सुरक्षा बल फ़िरोज़ाबाद ने लड़की को अपने पिता व माता से मिलवाया

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा के साथ साथ  यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।

      इसी क्रम में दिनांक 11.10.2021 को प्रभारी निरीक्षक नरेश चंद शर्मा हमराह हेड कांस्टेबल रनवीर सिंह स्टेशन एरिया में गश्त कर रहे  थे, उसी दौरान समय 17:10 बजे प्लेटफार्म संख्या 03/04 पर  एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी, प्लेटफार्म पर अकेली घूम रही थी|  उस लड़की से पूछताछ की, तो वह डरी, सहमी सी थी तथा काफी प्रयास के बाद  उसने अपना नाम, उम्र व पता बताया| उसने बताया कि उसका घर वालों से झगड़ा हो गया है इसलिए वह रेलवे स्टेशन पर आ गई है।

उक्त लड़की को पोस्ट पर लाकर सुरक्षित रखा गया तथा उसके परिवार वालों को फोन द्वारा सूचित कर लड़की के पिता व माता को समय 19:30 बजे रेलवे सुरक्षा बल  पोस्ट फिरोजाबाद पर बुलाकर संतुष्ट होने पर सुपुर्द किया गया, जिस पर उक्त लड़की के पिता बलवीर सिंह ने आरपीएफ पोस्ट फिरोजाबाद को धन्यवाद दिया।

Related posts

Leave a Comment