पराली जलाये जाने को लेकर दो किसानों के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। धान के खेत मे पराली जलाए जाने को लेकर तहसील प्रशासन का आरोपी किसानो पर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को असरही क्षेत्र के दो किसानो के खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर पर्यावरण को प्रदूषित करने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लेखपाल सूर्यप्रकाश मिश्र ने दी गई तहरीर मे कहा है कि असरही के गेंदालाल तथा रामबहादुर ने मना किये जाने के बावजूद पराली जलाकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाई है। इधर पराली जलाये जाने पर जहां प्रशासन किसानो के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम मे है। वहीं किसानो की व्यथा यह है कि वह पराली को लेकर खेती का नुकसान उठा रहे है। मामले मे बुधवार को जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि किसान इधर खाद और बीज के लिए परेशान है। सरकार और प्रशासन किसानो की समस्याओ के समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमा थोप रहा है। उन्होने चेतावनी दी है कि किसानो की उत्पीडन को लेकर किसान यूनियन शीघ्र आंदोलन छेडेगी। 

Related posts

Leave a Comment