विभिन्न विषयों पर रेल कर्मियों को किया जागरूक
भारतीय रेलवे का सबसे व्यस्ततम मार्ग गाजियाबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्तर मध्य रेलवे के सबसे बड़े मण्डल,प्रयागराज मण्डल का हिस्सा है। प्रयागराज मंडल में लगभग 220 से अधिक ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पर चल रही हैं। भारतीय रेलवे के किसी भी अन्य मंडल में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की संख्या से कहीं अधिक है। प्रयागराज मंडल अपने यात्रियों को संरक्षित एवं समयबद्ध रेल यात्रा देने के लिए सदैव तत्पर रहा है। संरक्षित रेल परिचालन के दृष्टिगत प्रयागराज मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा निरंतर संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
रेल कर्मियों को भी संरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से जागरूक करने हेतु संरक्षा विभाग, प्रयागराज मण्डल द्वारा नियमित रूप से संरक्षा अभियान चलाये जाते हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04.10.2021.को लॉबी प्रयागराज के लोको पायलट क्लास रूम में लगभग 17 कर्मचारियों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया| जिसमे All Right Signal का महत्व एवं न मिलने पर कार्यवाही,जर्क मिलने लोको पायलट द्वारा की जाने वाली कार्यवाही,Engine/Train में आग लगने पर कार्यवाही,शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं कॉशन का पालन एवं दुर्घटना होने पर लोको पायलट द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर चर्चा हुई| इस अवसर पर प्रयागराज के संरक्षा सलाहकार श्री चंद्रिका प्रसाद , मुख्य लोको निरीक्षक श्री डी.एन.स्वामी भी उपस्थित थे।