प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह पप्पू व प्रदेश के निर्देशानुसार पूरे यमुनापार के बीसों मंडलों के साथ कौंधियारा मंडल की प्रथम संगठनात्मक योजना बैठक कौंधियारा के डिग्री कालेज में सम्पन्न हुई।
बैठक मे मंडल प्रभारी जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने पहली बैठक में सभी से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं जो चल रही है, वह किसानों की दिशा और दशा बदलने का कार्य कर रही है। उन सब लाभों की जानकारी घर-घर पहुंचाने कार्य करेंगे तो पुनः भाजपा की सरकार बनने से कोई नही रोक सकता।
जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा भाजपा ही किसानों का उत्थान कर रही है, आगे भी करेंगी। इसलिए हम सब मिलकर पुनः भाजपा की सरकार बनाने को जागरूक करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद तिवारी ने करते हुए सभी का आभार जताया। इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी का माल्यार्पण कर वन्देमातरम् के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। साथ ही गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने नमन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल के उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री उपस्थित रहे।
–भाजपा कार्यकर्ता और सरकार जनता की सच्ची हितैषी: दिलीप चतुर्वेदी
–अन्य राजनैतिक पार्टीयां केवल वोट के समय दिखती है
“सोच, ईमानदार, काम दमदार“ के तहत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को भाजपा सरकार और कार्यकर्ताओं ने जो चरितार्थ किया है। उस विकास की गाथा को सेक्टर कांटी, सेक्टर पवर, सेक्टर कुल्हाडि़यां के बूथों पर घर-घर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी कार्यकर्ताओं संग पहुंचा रहे हैं। बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य में भी सहयोग दे रहे हैं।
दिलीप चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कहा भाजपा सरकार और कार्यकर्ता ही आपके सच्चे दुःख और सुख के साथी है। जो कोरोना काल जैसे विषम परिस्थितियों मे सिद्ध करके दिखाया है। बाकीं राजनैतिक पार्टीयां केवल जनता से बोट लेने का षड़यंत्र रचती है। घर-घर सम्पर्क के दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र, मंडल कौंधियारा उपाध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक काटीं आजाद सिंह पटेल, बहुगुणा बिन्द, सुधाकर सिंह, शिवपूजन सिंह, राम सुमेर पटेल, राहुल पटेल, राकेश कुमार शर्मा, राम कैलाश बिन्द आदि बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।