अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां माह अक्टूबर 2021 आज से प्रारंभ हो रहा है। इसमें नवरात्रि भी है। इस माह से आपको अपने नए भविष्य और संभावनाओं की अधिक उम्मीदें होंगी। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी विजय से कि अक्टूबर 2021 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आ रहा है। किन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है और किसे अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। पढ़ें अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल।
मेष: जीवन में रोमांचपूर्ण और भावनात्मक प्रगाढ़ता आएगी। परोपकारी, दान-पुण्य, सामाजिक कार्य, सहानुभूति का योग है। कुछ अलग किस्म का बौद्धिक लाभ का योग है। आपकी छवि उस छवि के काफी नजदीक है जैसी आप बनाना चाहते हैं। यह अहसास आपको आशावादिता, विश्वास और ऊर्जा से भर देगा। तो क्या उपलब्धियां ऐसे में दूर खड़ी रह सकती हैं? यह समय रचनात्मक बुद्धि कौशल को धार देगा। आप एक बार फिर भविष्य की योजनाओं के नियोजन में जुटेंगे। आध्यात्मिक रूझान के बावजूद घर परिवार और कार्यक्षेत्र में अच्छा समय है
।वृष: दोस्तों एवं प्रियजनों के सहयोग से व्यापारिक क्षेत्र/शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। सामाजिक/राजनैतिक/प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को असमंजसपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी स्वयं की तीव्र इच्छा आपको मजबूती से आपकी उम्मीदों की राह पर ले जाएगी। विस्तार से आज यात्रा का संयोग है या नजदीकी भविष्य में आपको आकस्मिक एवं अप्रत्याशित लाभ होंगे और अवसरवादी खेलों में भाग्यशाली रहेंगे। व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन में गतिविधियां तेज रहेंगी एवं आने वाले सालों में भी आपकी आशाओं को बढ़ाएंगी।
मिथुन: आपकी राशि के लोगों का रुझान और स्वभाव आमतौर पर कलात्मक होता है, जो उन्हें मीडिया एवं कला-जगत से जुड़ी गतिविधियों में कामयाब बनाता है। इन क्षेत्रों में आप सितारे की तरह जगमगाएंगे। ताजा नया क्षेत्र आपको अपने अधीन कर लेगा, यह बताने के लिए कि वास्तव में आपकी दिलचस्पी किसमें होनी चाहिए, और यह कुछ नया, चुनौतीपूर्ण करने के लिए अनुकूल समय भी होगा। शायद गुप्त सौदे इस चरण में मूर्तरूप ले लेंगे। आपकी सामाजिकता व्यवसाय एवं सुख चैन का सही सामंजस्य बनाए रखेगी। इसका निर्माण पिछले दिनों ही आरम्भ हो गया था। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 6 है।
कर्क: निजी और पारिवारिक सम्पत्ति के मामलों को निपटाना जरूरी होगा, लापरवाही करने से बाद में कष्ट होगा। इस बार करियर के रास्ते ग्राफ की ऊंची उड़ान तथा मकान की प्रगति/नवीकरण/वृद्धि दोनों विषय महत्वपूर्ण रहेंगे। आप घर परिवार के वायदों व जिम्मेदारियों से गहरे जुड़ें होंगे, विशेषतः बड़े बूढ़ों के सम्मान के लिए। यह बात आपके दिल के बिल्कुल पास होगी। कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है, वह कुछ तनाव पैदा करेगी, जो कि बाद में खत्म ही हो जाएगी।
सिंह: कार्य, व्यवसाय में अपने लक्ष्यों के लिए यर्थाथवादी बनें। शेयर और अन्य जोखिम भरे कार्य रोचक रहेंगे। मुख्य दबाव वित्तीय मामले, धन सम्बन्धी तथ्यों से लेकर उच्च अर्थ से घरेलू बजट तक बने रहेंगे। ऋण, जमानत, संयुक्त वित्त, बोनस पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े निवेश महत्वपूर्ण रहेंगे। आप पुरस्कार पाएंगे, क्योंकि आप इसके योग्य हैं। आज पार्टी, सामाजिक सभाएं एवं समान रूप से दफ्तरी व्यावसायिक मेल-मिलाप होगा। लोग अलग-अलग तरीकों से आपके लिए महत्व रखेंगे तथा आप एक आकर्षण पाएंगे, जो आप चाहते हैं।
कन्या: रिश्तेदार/मित्र/ के गृह आगमन से प्रसन्नता होगी। अध्यात्म या धर्म से जुड़े विषयों पर आप विशेष रुचि लेंगे। किसी महिला से नया व्यवहार बनेगा। भविष्य के प्रति अधिक चिंतित रहेंगे। शानदार नतीजों को दिखाने वाला समय जो आपको भरपूर ऊर्जा के संग आगे जाने को प्रेरित करेगा। भौतिक और आध्यात्मिक लाभ के आसार हैं। ऋण फंड संयुक्त वित्त के मामले सुधरेंगे और वित्तीय सफलता सुनिश्चित है। आपका विश्वास, साख, शान्तिपूर्वक मामलों से निबटने का रवैया आपको काम की अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद सहज बनाए रखेगा। प्रगति सुनिश्चित है।