अनेकता में एकता का संदेश देती है मकर संक्रांति का पर्व: गणेश केसरवानी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा इंद्रपुरी कॉलोनी मलाक राज, बड़ी बगिया सलोरी, मेहदौरी शिवकुटी में मकर संक्रांति का पावन पर्व समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिचड़ी खिलाई एवं वितरण भी किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि खिचड़ी का यह पावन पर्व अनेकता में एकता का संदेश देता है। यह पर्व प्रत्येक भारतवासियों को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करती है। भारत की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक ढांचा को और मजबूत बनाती है। सदियों से चली आ रही परंपरा भारत को गौरवान्वित करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, भोला तिवारी, रमेश पासी, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सचिन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, महेंद्र तिवारी, देव मिश्रा, सुनील कुशवाहा, अनुज कुमार, कृतज्ञ नारायण त्रिपाठी, आशुतोष पांडे, अनुज कुमार, मयंक यादव, अभिषेक सोनकर आदि कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी वितरण किया