फ्रंचाइजियों ने अपनी टीमों के लिए खरीदे खिलाड़ी

खेल संवाददाता

प्रयागराज। शहर में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हो रही प्रयागराज प्रीमियर लीग (पीपीएल) के लिए आठ टीमों के क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। खिलाड़ियों की बोली अधिकतम तीन हजार रुपये ही रही। इनमें कैप्ड (जो रणजी या बोर्ड ट्रॉफी के मैच खेले) और अनकैप्ड (जो बोर्ड के मैच नहीं खेले) खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइज से अधिक दाम पर खरीदा गया। कैप्ड श्रेणी के शिवाकांत शुक्ला, संदीप यादव, फैज अली, मो. जाहिद अली, यश दयाल, ध्रुव प्रताप सिंह, राज बहादुर पाल, अक्षत पांडेय, हिमांशु द्विवेदी, अटल बिहारी राय एवं उदय प्रताप सिंह नीलामी की सर्वाधिक धनराशि (3000 रुपये) की बोली पर खरीदे गये इनमें जबकि अनकैप्ड क्रिकेटरों में अनुज सिंह परिहार, अंशुमान पांडेय, मनु राजा, रवींद्र आनंद, मोहसिन अली, अखिल कुमार कश्यप, फैज अली, मुदस्सिर खान, विराट जायसवाल, सौरभ त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, फ़राज़ आजम, बृजेंद्र त्रिपाठी, वासु तिवारी, शहाबुद्दीन, श्रेयस सिंह, सौरभ तिवारी, वैभव पाल, आनंद सागर एवं कुलदीप मिश्रा तीन हजार रुपये में खरीदे गये।

कानपुर बुक हाउस (प्रणय गुप्ता), प्राची इंटरप्राइजेस (आलोक त्रिपाठी), राणा कंस्ट्रक्शंस (विनोद सिंह प्रधान), त्रिवेणी लायंस (सौरभ चंद्र प्रजापति), महेंद्र प्रताप सिंह फाउंडेशन (प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि मो. हारून), कमला पसंद वार्रियर्स (मुश्तकीम कलीम), जय सेल्स वार्रियर्स (आनंद मिश्र) एवं आरएनपी ग्रुप (विपिन पाल) ने अपनी-अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई। फ्रंचाइजियों को प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी खरीदने की अनुमति दी गयी जबकि छह खिलाड़ी आयोजन समिति की तरफ से दिये गये। नीलामी में आयोजन सचिव अश्वनी जीत पाल के अलावा सचिव सचिन प्रकाश सिंह, संरक्षक देवेश मिश्र एवं प्रताप सिंह चंदेल सहसंरक्षक हसबीन अहमद, अध्यक्ष विजय प्रकाश, उपसचिव केशव मिश्र, तकनीकी समिति के प्रमुख अखिलेश त्रिपाठी के अलावा अनुज त्यागी, श्यामू भारतीय शामिल हुए।
टीम इस प्रकार है।

कमला पसंद वारियर्स-अक्षत पाण्डेय, यादवेन्द्र सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, अनुज सिंह परिहार, निर्भय सिंह, मो. जेब फरहान, अमित कुमार शर्मा, अली जाफिर, राजर्षि त्रिपाठी, मो. फरहान, मो. अरमान, मो. तैमूर, फैज अली, मुदस्सिर खान, हंसम जायसवाल, अजय यादव, मो. अली खान, कुशाग्र त्रिपाठी, सौरभ यादव, कौशल श्रीवास्तव, गगन मोदनवाल।

आरएनपी ग्रुप चैलेन्जर-यश दयाल, अभिषेक यादव, अटल बिहारी राय, जितेश सिंह सेंगर, अम्बुज शुक्ला, आदित्य पाल-प्रथम, अर्जुन पंकज दूबे, विराट जायसवाल, मो. उमर, अनस अहमद, निखिल सिंह जादौन, प्रमोद यादव, आनन्द सागर, आदित्य यादव, प्रभास मिश्रा, इशांत कुमार निषाद, संजीत पाल, राजन पाल, अरविंद यादव, राजेंद्र पाल, मोनू कुमार, करनराज।

महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल अन्दावा-संदीप यादव, राकेश मिश्रा, क्षितिज, अमर चौधरी, सिद्धार्थ मिश्रा, अनन्त पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, मोहसिन अली, फराज आजम, वासु तिवारी, श्रेयस सिंह, अविनाश यादव, रुद्रांश सिंह, मो. सिब्तैन, सुमित यादव, सुमित राय, युवराज सिंह-जूनियर, अपूर्व श्रीवास्तव, सूरज सिंह, प्रखर सागर, निष्कर्ष जायसवाल, अमजद, सानिध्य श्रीवास्तव।

त्रिवेणी लायन्स-ध्रुव प्रताप सिंह, ताहा अली, शिवम दीक्षित, अभिषेक कौशल, सुंदरम दीक्षित, अथर्व प्रजापति, प्रतीक शर्मा, हर्षित नारायन तिवारी, शशांक गुप्ता, बृजेन्द्र त्रिपाठी, अभिनव मिश्रा, युवराज सिंह, सुब्रत तिवारी, वैभव पाल, सचिन पाल, श्याम पटेल, वेदांश प्रजापति, तिलकराज, विनीत यादव, प्रांजल मिश्रा, मयंक मिश्रा, रोहित मधवार, अक्षत यादव।
जय सेल्स सिविल लाइंस-जाहिद अली, दानिश अली, हिमांशु द्विवेदी, अब्दुल कलाम, मंजीत पटेल, रिषभ मिश्रा, दीपू प्रकाश, शिवांश यादव, आदित्य पाल, अयाज अहमद, रूद्र तिवारी, अवध बिहारी, राजनायक, कुलदीप मिश्रा, सक्षम अवस्थी, दीपांकर राही, राघवेंद्र राय, दीपेंद्र शर्मा, सचिन तिवारी, हर्षित जी सहाय, शुभम गुप्ता, अमित कुमार, करम पाल, अभिषेक सिंह।
राना कंस्ट्रशन एवं इण्डियन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज-राजबहादुर पाल, पार्थ मिश्रा, मो. बासित अली, त्रिवेश यादव, रोहित राजपाल, विकास सिंह, मो. तालिब, अनुराग यादव, किशन कुमार, विशांत कनौजिया, रविंद्र आनंद, अपोहन साहू, विभव कुशवाहा, अंकित सिंह, अंशुमान शुक्ला, सौरभ सिंह, रविंद्र राज सोनकर, कार्तिक यादव, शुभ शर्मा, अश्विन पाण्डे, सागर गुप्ता, दनिशाल निजाम।

प्राची इण्टरप्राइजेज-फैज अहमद, प्रथम मिश्रा, मनीष गुप्ता, प्रियांशु आनन्द, नितेश प्रताप सिंह, राहुल, अंशुमान पाण्डेय, मनु राजा, हर्ष शर्मा, मयंक दूबे, देवांश पाठक, स्वप्निल नायक, जयेश तिवारी, जितेन्द्र यादव, आशु सिंह, प्रियांशु यादव, कुनाल मिश्रा, साहिल राजभर, अंकित पाण्डे, शान्तनु मिश्रा, उत्कर्ष जायसवाल, विपुल द्विवेदी।

कानपुर बुक हाउस एवन सुपर वारियर्स-शिवाकान्त शुक्ला, सिद्धार्थ दास, अमर काला, अंकित शुक्ला, अब्दुल रहमान, वर्तुल शुक्ला, मो. फैजान, जन्मेजय शाह, अखिल कश्यप, शुभम यादव, सौरभ त्रिपाठी, राहुल राजपाल, कृष्णा साहू, सानेन्द्र सिंह, शहाबउद्दीन, अभिषेक विश्वकर्मा, समर्थ हठी, पार्थवर्धन, प्रखर मालवीय, उमा शंकर, मो. शब्बीर, सचिन भारतीया।

Related posts

Leave a Comment