प्रयागराज ।कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ता संगठन द्वारा आए कृषि विधेयक सम्बंधित पत्र के माध्यम से जन जन तक कृषि विधेयक की सही जानकारी देने के लिए और विपक्ष द्वारा जो साजिश रची गई है, उसे बेनकाब करने के लिए कृषि विधेयक सम्बंधित पत्रक को वितरण करेंगे।
यह बातें भाजपा चैक मंडल द्वारा आयोजित मंडल कार्यालय चैक की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। उनके लाभ के लिए केंद्र सरकार में प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं लाई गई हैं। जिसकी विस्तृत जानकारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मजयंती के अवसर पर देश के सभी किसानों एवं देशवासियों को संबोधित करते हुए अपना मार्गदर्शन देंगे। ऐसे में महानगर के ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक स्तर पर एवं महानगर के मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आम जनता प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुने और कृषि विधेयक की सही जानकारी प्राप्त कर सकें।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा तथा संचालन विष्णु त्रिपाठी व राजू वर्मा ने की। बैठक में विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, गिरिजेश मिश्रा, लता उपाध्याय, मनमोहन मिश्रा, श्यामजी अग्रवाल, शिव मोहन गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, शंभू शरण श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, विपिन चोपड़ा, नीरज कसेरा, धीरज केसरवानी, जीतू सारस्वत, राजेश अग्रवाल, गौरव बाजपेई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।