चिली में सामाजिक विरोध की सालगिरह: राजधानी सैंटियागो में हजारों लोग इकट्ठा, प्रदर्शन में घायल हुए दर्जनों पुलिसकर्मी

देश में सामाजिक विरोध की सालगिरह पर चिली की राजधानी सैंटियागो के केंद्र में हजारों लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं वहीं 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कारबिनेरोस डी चिली ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में कम से कम 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं उन्होंने अपनी दूसरे ट्वीट में बताया कि महानगरीय क्षेत्र में कम से कम दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment