प्रयागराज 25 दिसंबर,2020।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान निधि के अंतर्गत 9 करोड़ किसान परिवारों को 18 हजार करोड रुपए का स्थानांतरण.. सीधे उनके बैंक खातों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम कालिंदीपुरम राजरूपपुर मंडल भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि नवरत्न कात्याल तथा संयोजक महानगर महामंत्री रमेश पासी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं किसानों के बीच संवाद को सुना।
इससे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी एवं महामना मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। नवरत्न कात्याल ने कहा किसानों के उत्थान के लिए मोदी योगी सरकार कृतसंकल्पित है। स्वामीनाथन जो हरित क्रांति के नायक थे उनकी रिपोर्ट के आधार पर किसानों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए नया कृषि बिल हैं जो उत्तर प्रदेश के किसानों की तस्वीर को बदल देगा इस नई व्यवस्था से किसान को नया आयाम मिलेगा और समृद्धशाली होगा।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष कौशिकी सिंह, पूर्व पार्षद चंद्र भूषण सिंह पटेल, अर्चना शुक्ला, अमन बलेचा, मनोज गुप्ता अजय सुब्रत सिंह पारस श्रीवास्तव रंजन श्री रंजन शुक्ला रजत गुप्ता अखिलेश सिंह अजय हिला सुखनंदन केसरवानी मनीष श्रीवास्तव घनश्याम गुप्ता शशांक गुप्ता संजय श्रीवास्तव सुधांशु पाठक नीरज श्रीवास्तव मीरा सिन्हा जगमोहन आर्य हिमांशु गौतम शिव तिवारी सुखनंदन केसरवानी सुशील पाल राजू भारती विक्रांत गौर रेनू श्रीवास्तव आभा सिंह दुर्गेश नंदिनी आरती राय डॉक्टर नीता साहू किरण सिंह रिंकू सोनकर आदि उपस्थित रहे।