पूरामुफ्ती /प्रयागराज । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे अभियान आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शान्ति पूर्ण वातावरण व भय मुक्त सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के साथ 29.01.2022 को तलाश वांछित / वारण्टी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व अवैध शराब की बरामदगी में मामूर था कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मन्दर देह माफी से अभियुक्तगण 1. राजेन्द्र कुमार भारतीया पुत्र किशोरी लाल, 2. लकी कुमार भारतीया पुत्र सन्तलाल भारतीया निवासीगण मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को ग्राम मन्दर देह माफी नाले के पास से समय 14.10 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छोटे बड़े कुल 06 ड्रम जिसमे 560 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुयी बरामद किया गया व मौके पर 09 कुन्तल तैयार शुदा महुआ लहन व 03 अदद शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण बरामद किया गया। तैयार शुदा महुआ लहन व भट्ठी मय उपकरण को मौके पर ही नष्ट किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2022 व मु0अ0सं0 29/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
1. राजेन्द्र कुमार भारतीया पुत्र किशोरी लाल निवासी मन्दर देह माफी पूरामुफ्ती जनपद नागराजा 2. लकी कुमार भारतीया पुत्र सन्तलाल भारतीया निवासीगण मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज। पंजीकृत अभियोग का विवरण:
1. मु0अ0सं0 28/2022 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम थाना पूरामुफ्ती प्रयागराजा 2. मु०अ०सं० 29/2022 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम थाना पूरामुफ्ती प्रयागराजा बरामदगी का विवरण:
1-छोटे बड़े कुल 06 ड्रम में 560 लीटर अवैध कच्ची शराब
2.09 कुन्तल तैयार शुदा महुआ लहन
3. 03 अदद भट्टी मय उपकरण
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. SO उपेन्द्र प्रताप सिंह
2. वरि०उ0नि0 कैलाश चन्द्र
3. का० जितेन्द्र कुमार
4. कां० संजीत कुमार