कोरांव/ प्रयागराज। भीषण शीतलहर व कड़ाके की ठंड में असहायों जरूरतमंदों व दिव्यांगों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं हो सकता है। समाज के प्रबुद्ध जनों को ऐसे जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद व सेवा करनी चाहिए। यह बातें उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता लोकसभा सीट इलाहाबाद से प्रत्याशी रहे डॉ नीरज त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी ने इतने बड़े पैमाने पर असहाय जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी जितेंद्र शुक्ल व मिथलेश शुक्ल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के असहायों व जरूरतमंदों के लिए यह समारोह वरदान साबित हुआ है। कंबल वितरण समारोह में कुल पांच सौ से अधिक असहाय जरूरतमंद व दिव्यांगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण समारोह को प्रमुख रूप से उच्च न्यायालय के अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्र, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार चतुर्वेदी राजू चौबे, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी पिंटू चौबे, जिला पंचायत सदस्य सोम दत्त सिंह पटेल, डॉ अनिल पांडेय, सपा नेता प्रमोद मिश्र पयासी, आचार्य हरे कृष्ण शास्त्री, पूजा मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, श्याम मिश्र, एडवोकेट अनिल द्विवेदी, सपा नेता राजेश पांडेय, अनीता शुक्ला, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलक्टर गौतम आदि वक्ताओं ने संबोधित कर कंबल वितरण समारोह के आयोजन को बधाई दी। कंबल वितरण समारोह में मिश्र बंधुओं के द्वारा गीतों की भी प्रस्तुति की गई जिसकी लोगों ने सराहना की। दिव्यांगों के कंबल पाकर खिले चेहरे
समाजसेवी जितेंद्र शुक्ल व मिथलेश शुक्ल के द्वारा 500 गरीबों को दिया गया कंबल
स्वतंत्र भारत संवाददाता कोरांव। भीषण शीतलहर व ठंड में असहायों जरूरतमंदों व दिव्यांगों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं हो सकता है। समाज के प्रबुद्ध जनों को ऐसे जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद व सेवा करनी चाहिए। यह बातें उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता लोकसभा सीट इलाहाबाद से प्रत्याशी रहे डॉ नीरज त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी ने इतने बड़े पैमाने पर असहाय जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी जितेंद्र शुक्ल व मिथलेश शुक्ल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के असहायों व जरूरतमंदों के लिए यह समारोह वरदान साबित हुआ है। कंबल वितरण समारोह में कुल पांच सौ से अधिक असहाय जरूरतमंद व दिव्यांगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण समारोह को प्रमुख रूप से उच्च न्यायालय के अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्र, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार चतुर्वेदी राजू चौबे, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी पिंटू चौबे, जिला पंचायत सदस्य सोम दत्त सिंह पटेल, डॉ अनिल पांडेय, सपा नेता प्रमोद मिश्र पयासी, आचार्य हरे कृष्ण शास्त्री, पूजा मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, श्याम मिश्र, एडवोकेट अनिल द्विवेदी, सपा नेता राजेश पांडेय, अनीता शुक्ला, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलक्टर गौतम आदि वक्ताओं ने संबोधित कर कंबल वितरण समारोह के आयोजन को बधाई दी। कंबल वितरण समारोह में मिश्र बंधुओं के द्वारा गीतों की भी प्रस्तुति की गई जिसकी लोगों ने सराहना की।