शुक्र को सुख-संपदा, धन, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्रग्रह ने 11 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र इस राशि में 5 दिसंबर तक रहेंगे। जानें 5 दिसंबर तक शुक्रदेव किन राशि वालों को पहुंचाएंगे लाभ व मिलेगा मान-सम्मान-
वृषभ राशि- शुक्र ग्रह ने आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर किया है। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि के पंचम भाव में शुक्र ग्रह ने प्रवेश किया है। इस दौरान आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। क्रिएटिव कार्यों में मन लगेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों का समय अच्छा है।
सिंह राशि- शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। भवन या वाहन आदि की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में उन्नति व व्यापार में लाभ होगा।
तुला राशि– तुला राशि के दूसरे भाव में शुक्र ग्रह ने गोचर किया है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। निवेश से लाभ के योग हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।
मकर राशि- मकर राशि वालों के एकादश भाव में शुक्र ग्रह ने प्रवेश किया है। इस दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। ऐसे में आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
कुंभ राशि– शुक्रदेन ने आपकी राशि के दशम भाव में गोचर किया है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
मीन राशि– मीन राशि के नवम भाव में शुक्र ग्रह ने प्रवेश किया है। इस दौरान आपके अटके काम बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।